वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर एक टिकट काउंटर खुला रहेगा। यात्रियों को वहां से टोकन या स्मार्ट कार्ड भी मिलेगा
कोलकाता। शुक्रवार रात यानी 24 मई से मेट्रो सेवायें बढ़ाई गई है। अभी तक दमदम और कवि सुभाष से दिन की आखिरी मेट्रो रात 9.40 बजे रवाना होती थी लेकिन अब आखिरी मेट्रो रात 11 बजे रवाना होगी। ये विशेष सेवा सोमवार से शुक्रवार तक मिलेगी। फिलहाल यह सेवा प्रायोगिक तौर पर चलेगी।
मेट्रो रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने शुक्रवार को बताया कि अब आखिरी ट्रेन रात 11 बजे दमदम और कवि सुभाष स्टेशनों से रवाना होगी। ये दोनों मेट्रो सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। हालांकि नोआपाड़ा, बराहनगर और दक्षिणेश्वर स्टेशनों के लिये यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इन तीन स्टेशनों से आखिरी मेट्रो पहले की तरह रात 9:30 बजे तक मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर एक टिकट काउंटर खुला रहेगा। यात्रियों को वहां से टोकन या स्मार्ट कार्ड भी मिलेगा।